Tuesday, 14 November 2023

बाल दिवस क्यों मनाया जाता है और इसका महत्व

आप में ऐसे बहुत से लोग होंगे जिन्होंने की अपने Schools में बाल दिवस जरुर से मनाया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं की बाल दिवस क्यों मनाया जाता है ? बच्चों के अधिकारों, देखभाल और शिक्षा के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 14 नवंबर को पूरे देश में बाल दिवस मनाया जाता है।
बच्चे देश का भविष्य हैं, सफलता और विकास की कुंजी जो नए तकनीकी तरीके से देश का नेतृत्व करते हैं. इसमें कोई शक नहीं कि वे अपने माता-पिता के लिए भगवान के उपहार हैं।बाल दिवस को Children’s day के रूप में भी जाना जाता है. चाचा नेहरू मुख्य रूप से बच्चों और गुलाब के शौकीन थे. जवाहरलाल नेहरू के अनुसार, बच्चों को सावधानीपूर्वक और प्यार से पोषित किया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश के भविष्य और कल के नागरिक हैं. वे देश की ताकत और समाज की नींव हैं।

जवाहरलाल नेहरू द्वारा बच्चों को दिए गए प्यार और देखभाल के कारण, वे उन्हें ‘चाचा नेहरू’ कहते हैं. आइए इस लेख के माध्यम से बाल दिवस के बारे में विस्तार से अध्ययन करते हैं. तो फिर बिना देरी किये चलिए जानते हैं की आखिरबाल दिवस क्या है 
What is Children’s Day in Hindi
बाल दिवस या Children’s Day असल में एक ऐसा दिन है जो की पूरी तरह से बच्चों पर न्योछारित होता है। बाल दिवस का मकसद बच्चों की सेहत और सुरक्षा को बढ़ावा देना है।


बच्चों को उनका सही अधिकार, उनकी सही रूप से देखभाल और उनकी शिक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ही पूरे भारत में 14 नवम्बर को बाल दिवस मनाया जाता है।यह हर साल 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाता है।

चाचा नेहरु को बच्चे और बच्चों को चाचा नेहरु काफी प्रिय थे. इस दिन को पूरे भारत में खासकर बच्चों के द्वारा चाचा नेहरु को याद कर बाल दिवस मनाया जाता है. वहीँ स्कूलों में कई शैक्षिक और प्रेरक कार्यक्रम आयोजित भी किए जाते हैं।पंडित जवाहरलाल नेहरू उर्फ “चाचा नेहरू” पंडित जवाहरलाल नेहरू न केवल अपने राजनीतिक कैरियर के लिए और देश की सेवा के लिए जाने जाते हैं, बल्कि बच्चों के बीच भी प्रसिद्ध थे. बच्चों के लिए उनका प्यार लाल गुलाब के फूल के लिए उनका प्यार था।

बाल दिवस क्यों मनाया जाता है
चलिए जानते हैं की बाल दिवस क्यों मनाया जाता है?

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म वर्ष 1889 में 14 नवंबर को ही हुआ था, और वे बच्चों से बेहद लगाव रखते थे। ऐसे में इसे ध्यान में रखते हुए चाचा नेहरू के जन्मदिन को भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्हें बच्चे प्यार से चाचा नेहरू भी कहते थे।

बच्चों के अधिकारों, देखभाल और शिक्षा के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल बाल दिवस मनाया जाता है. बच्चे देश की सफलता और विकास की कुंजी हैं. जवाहरलाल नेहरू भी बच्चों से प्यार करते हैं और वह हमेशा उनके बीच रहना पसंद करते थे।

भारत की स्वतंत्रता के बाद, उन्होंने बच्चों और युवाओं के लिए बहुत अच्छे काम किए. जब वे प्रधान मंत्री बने, उनकी पहली प्राथमिकता बच्चों की शिक्षा थी।

पंडित नेहरू ने भारत के युवाओं के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा, प्रगति, कल्याण और कल्याण के लिए बहुत काम किया. उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों जैसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और भारतीय प्रबंधन संस्थान की स्थापना की थी।

भारत में बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए स्कूली बच्चों को मुफ्त प्राथमिक शिक्षा, दूध सहित मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया गया।

पंडित नेहरू के अनुसार, बच्चे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं. केवल सही शिक्षा, देखभाल और प्रगति से हम उन्हें एक नया जीवन दे सकते हैं. इसलिए, पंडित जवाहरलाल नेहरू (1964) की मृत्यु के बाद, उन्हें याद करने के लिए, भारत में उनके जन्मदिन की तारीख यानी 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

इसलिए, बच्चों के प्रति चाचा नेहरू का गहरा प्रेम और उत्साह, उनकी जयंती पर बाल दिवस मनाने का बड़ा कारण है. उन्होंने कहा कि बच्चे देश की वास्तविक ताकत हैं क्योंकि वे भविष्य में विकसित समाज बनाएंगे।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजादी के बाद और 1964 से पहले भारत में बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था. आइये देखते हैं इसके पीछे का कारण. बाल दिवस की नींव 1925 को रखी गई थी और 1953 में इसे दुनिया भर में मान्यता मिली थी।


20 नवंबर को, संयुक्त राष्ट्र (UN) ने बाल दिवस मनाने की घोषणा की. इसके कारण, भारत में 20 नवंबर को बाल दिवस भी मनाया गया. लेकिन कई देशों में इसे अलग-अलग दिनों में मनाया जाता है. 1950 की तरह, बाल संरक्षण दिवस (1 जून) कई देशों में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसे विश्व बाल दिवस के रूप में भी जाना जाता है।

स्वतंत्रता के बाद, 1959 में , भारत में पहला बाल दिवस मनाया गया. लेकिन 1964 में पंडित जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद, बाल दिवस समारोह की तारीख 20 नवंबर से 14 नवंबर (जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन) बदल दी गई. लेकिन फिर भी दुनिया के कई देश 20 नवंबर को बाल दिवस मनाते हैं।

भारत में बाल दिवस कैसे मनाया जाता है?
अब हम जानेंगे की भारत में बाल दिवस कैसे मनाया जाता है? पूरे भारत में सांस्कृतिक और मजेदार गतिविधियों सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

सरकारी और गैर सरकारी संगठन, स्कूल, गैर सरकारी संगठन, निजी संस्थाएँ और अन्य बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में बताने और उन्हें खुश और खुश करने के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित करते हैं।

टीवी चैनल 14 नवंबर को बच्चों के लिए दिलचस्प कार्यक्रम भी प्रदर्शित करते हैं. माता-पिता अपने बच्चों को खुश करने के लिए इस समारोह में बहुत उत्साह से भाग लेते हैं; वे अपने बेटे और बेटियों को उपहार, ग्रीटिंग कार्ड वितरित करते हैं। वे पिकनिक, लॉन्ग ड्राइव पर जाते हैं और पार्टी के साथ दिन का आनंद लेते हैं।

बाल दिवस बच्चों के साथ कैसे मनाया जाता है?
अब गौर करते हैं की बाल दिवस बच्चों के साथ कैसे मनाया जाता है? कई गैर-सरकारी संगठन गरीब और वंचित बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित करते हैं. बच्चों को उपहार और चॉकलेट बांटे जाते हैं।

विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है जैसे कि फैंसी ड्रेस, वाद-विवाद, स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित भाषण और क्विज़। अन्य संगीत वाद्ययंत्रों के साथ गायन, नृत्य और मनोरंजन जैसे सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम इसका हिस्सा हैं।

कपड़े, खिलौने, संगीत वाद्ययंत्र, स्टेशनरी, किताबें, आदि वितरित करके बच्चों का मनोरंजन किया जा सकता है, पहेली, खजाने की खोज, आदि सहित कुछ खेल गतिविधियों का आयोजन महान मनोरंजन के हैं। प्रसिद्ध संगीतज्ञों द्वारा संगीत कार्यक्रमों का आयोजन करके और स्वास्थ्य, देखभाल और प्रगति पर भाषण देकर छोटे बच्चों का मनोरंजन किया जाता है।

कब हुई बाल दिवस मनाने की शुरुआत?
1964 में पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन हो गया। उनके निधन के बाद चाचा नेहरू की जयंती के दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाएं जाने का फैसला लिया गया। इस बाबत संसद में प्रस्ताव भी पारित किया गया और पहली बार 1965 में बाल दिवस मनाया गया।

हर साल 14 नवंबर को पूरे भारत में बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद बाल दिवस के तौर पर मनाने के लिए चुना गया था।

कब है विश्व बाल दिवस ?
भले ही भारत 14 नवंबर को बाल दिवस मनाता है लेकिन साल 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था। संयुक्त राष्ट्र ने विश्व बाल दिवस के लिए 20 नवंबर का दिन चिन्हित किया है।

भारत में पहली बार बाल दिवस साल 1956 में मनाया गया था। इसके लिए भारत की संसद में एक प्रस्ताव लाया गया था।
#cp

Thursday, 7 September 2023

Nat Exam


आपका सरल एप दिनांक 8 सितंबर को अपडेट हो जाएगा। उसके पश्चात ही अपने मोबाइल में पुराने सरल ऐप को अनइनस्टॉल करके नया सरल ऐप इंस्टॉल करने का कष्ट करें।
Powered By
Loaded: 0.37%
उससे पूर्व आप अपने प्रेरणा पोर्टल पर विद्यालय के समस्त छात्र- छात्राओं का डेटा उनकी कक्षा, उनका विवरण आदि चेक कर लें तथा उनका 9 अंको की संख्या यूनिक आईडी नोट कर लें। 
दिनांक 8 सितंबर को जब आप सरल एप नए तरीके से इंस्टॉल करेंगे तो प्रेरणा पोर्टल से समस्त छात्राओं का डेटा स्वत: ही सरल ऐप पर अपडेट हो जाएगा। 
प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के डेटा अपडेशन कार्य आपको प्रत्येक दिशा में 8 सितंबर से पूर्व कर लेना है तथा दिनांक 11 को परीक्षा से पूर्व अर्थात दिनांक 10 सितंबर तक आप अपने छात्र-छात्राओं का यूनिक आईडी नंबर भी नोट कर लें ,जिससे परीक्षा के दिन कोई असुविधा न हो। 
कक्षा 1 से 8 तक की समस्त परीक्षा में गोला करने का कार्य किसी भी दशा में काले बाल पॉइंट पेन से किया जाएगा तदनुसार उसकी भी व्यवस्था कर लें। 
अन्य जानकारी आपको यूट्यूब सेशन तथा विकास क्षेत्र के गूगल मीट बैठक के माध्यम से दी गई होगी। 
फिर भी यदि कोई प्रश्न है तो आप अपने संकुल शिक्षक /ए आर पी पूछ सकते हैं। 

DOWNLOAD LINK SARAL APP 👇

👉 

📲🆕 शिक्षक सरल ऐप को इस लिंक के माध्यम से फ़ोन में करें install


Sunday, 4 June 2023

World Environment Day 2023: विश्व पर्यावरण दिवस आज, जानें कैसे हुई इस दिन की शुरुआत

 प्रकृति के प्रति समर्पण भाव रखने और उसके संरक्षण के लिए हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। प्रशासन के साथ साथ व्यक्तिगत रूप से भी इस दिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। हमारे आसपास के नदी,तालाबों,जंगलों,पहाड़ों,पशु-पक्षियों,मिट्टी इत्यादि का संरक्षण करना,ग्लोबल वॉर्मिंग और जलवायु परिवर्तन से लोगों को जागरूक करना और प्रदूषण रोकने के लिए कदम उठा कर लोगों को उसमें सम्मिलित करना पर्यावरण संरक्षण के ही कार्य माने जाते है। 
 कैसे हुई शुरुआत -
वर्ष 1972 में स्टॉकहोम में संयुक्त राष्ट्र ने पहला वैश्विक पर्यावरण सम्मलेन आयोजित किया था। इसमें 119 देशों ने हिस्सा लिया था। इस सम्मलेन का मुख्य विषय बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण था।  भारत की ओर से इस सम्मलेन में इंदिरा गांधी ने नेतृत्व किया था। इसी सम्मेलन में UNITED NATIONS ENVIRONMENTAL PROGRAMME (UNEP) का गठन भी हुआ और प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। भारत की ओर से नेतृत्व कर रही इंदिरा गांधी ने बिगड़ती पर्यावरण की दशा और भविष्य में होने वाले उसके प्रभाव पर व्याख्यान भी दिया था।
 World Environment Day 2023: बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन थीम पर फोकस है इस बार का विश्व पर्यावरण दिवस
World Environment Day 2023 संयुक्त राष्ट द्वारा हर साल की तरह इस बार विश्व पर्यावरण दिवस के लिए थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन (Beat Plastic Pollution) घोषित किया गया है जो कि प्लास्टिक कचरे के निपटारे के समाधान खोजने पर जोर देता है।
 World Environment Day 2023: हर साल 400 मिलियन टन प्लास्टिक का होता है उत्पादन
संयुक्त राष्ट द्वारा साझा की गई विज्ञप्ति के मुताबिक हर साल 400 मिलिटन टन प्लास्टिक का उत्पादन विश्व भर में होता है। इनमें से आधे का इस्तेमाल सिर्फ एक ही बार हो पाता है, जबकि सिर्फ 10 फीसदी की ही रिसाइकिलिंग हो पाती है। दूसरी तरफ, अनुमानत: 19-23 मिलियन टन प्लास्टिक कचरे को हर साल तालाबों, नदियों और समुद्र में डाल दिया जाता है, जो कि 2,200 एफिल टॉवर के वजन के बराबर है। साथ ही, प्लास्टिक सूक्ष्म कण (5 मिमी व्यास तक) किसी न किसी रूप में हमारे भोजन, पानी और हवा में घुले होते हैं। संयुक्त राष्ट के मुताबिक हर व्यक्ति 50,000 प्लास्टिक कणों का हर साल किसी न किसी रूप में न चाहते हुए भी सेवन कर लेता है।

विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में 5 तथ्य

विश्व पर्यावरण दिवस के निर्माण के बाद से, दुनिया भर के कई देशों ने दिन के प्राथमिक लक्ष्य - पर्यावरण के संरक्षण के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यहां वैश्विक पर्यावरण दिवस के परिणामस्वरूप हासिल की गई कुछ आश्चर्यजनक उपलब्धियां हैं:
1. द ओशन क्लीनअप एक गैर-लाभकारी संगठन है जिसे 22 वर्षीय व्यक्ति द्वारा चलाया जाता है, जिसकी कुल संपत्ति $30 मिलियन है। कंपनी यू-आकार की स्क्रीन का उपयोग करके समुद्र में पड़े सभी कचरे को साफ करती है।

2. स्वीडन नवीन पर्यावरण-अनुकूल बैटरियों के साथ आया जो उन्नत एल्यूमीनियम का उपयोग करके चाल्मर्स यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी में बनाई गई थीं।

3. चीन में सबसे बड़ा यान्ची निंग्ज़िया सोलर पार्क, 1 बिलियन वाट तक ऊर्जा प्रदान करने में सक्षम है।

4.पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्लांट-बेस्ड प्लास्टिक इंडोनेशिया की एक कंपनी द्वारा उठाया गया एक अनूठा कदम है। प्लास्टिक कृषि अवशेषों जैसे गन्ना, मक्का आदि से बनाया जाता है।

5. CO2 वैक्यूम क्लीनर को 2016 में स्विट्जरलैंड में विकसित किया गया था। यह एक विशाल मशीन है जो हवा में सभी CO2 को जब्त कर लेती है जिसे हम सांस लेते हैं।

Click the Follow💗 Button. 


Monday, 1 May 2023

जानें क्या है मजदूर दिवस का इतिहास और क्यों समर्पित है मजदूरों को ये दिन

हर साल 1 मई को देश-दुनिया में मजदूर दिवस मनाया जाता है। मजदूरों और श्रमिकों को सम्मान देने के उद्देश्य से हर साल एक मई का दिन इनको समर्पित होता है। जिसे लेबर डे, श्रमिक दिवस, मजदूर दिवस, मई डे के नाम से जाना जाता है। 
मजदूर दिवस का दिन ना केवल श्रमिकों को सम्मान देने के लिए होता है बल्कि इस दिन मजदूरों के हक के प्रति आवाज भी उठाई जाती है। जिससे कि उन्हें समान अधिकार मिल सके। तो चलिए जानें क्या है मजदूर दिवस का इतिहास और इस दिन को मनाने का उद्धेश्य।
 आखिर क्यों 1 मई को मनाया जाता है मजदूर दिवस
1 मई 1886 को अमेरिका में आंदोलन की शुरूआत हुई थी। इस आंदोलन में अमेरिका के मजदूर सड़कों पर आ गए थे और वो अपने हक के लिए आवाज बुलंद करने लगे। इस तरह के आंदोलन का कारण था काम के घंटे क्योंकि मजदूरों से दिन के 15-15 घंटे काम लिया जाता था। आंदोलन के बीच में मजदूरों पर पुलिस ने गोली चला दी और कई मजदूरों की जान चली गई। वहीं 100 से ज्यादा श्रमिक घायल हो गए। इस आंदोलन के तीन साल बाद 1889 में अंतरराष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन की बैठक हुई। जिसमे तय हुआ कि हर मजदूर से केवल दिन के 8 घंटे ही काम लिया जाएगा।
इस सम्मेलन में ही 1 मई को मजदूर दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही हर साल 1 मई को छुट्टी देने का भी फैसला लिया गया। अमेरिका में श्रमिकों के आठ घंटे काम करने के निमय के बाद कई देशों में इस नियम को लागू किया गया।
भारत में कब हुई शुरूआत
अमेरिका में भले ही 1 मई 1889 को मजदूर दिवस मनाने का प्रस्ताव आ गया हो। लेकिन भारत में ये आया करीब 34 साल बाद। भारत में 1 मई 1923 को चेन्नई से मजदूर दिवस मनाने की शुरूआत हुई। लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान की अध्यक्षता में ये फैसला किया गया। इस बैठक को कई सारे संगंठन और सोशल पार्टी का समर्थन मिला। जो मजदूरों पर हो रहे अत्याचारों और शोषण के खिलाफ आवाज उठा रहे थे।
क्या है मजदूर दिवस का उद्धेश्य
1 मई को हर साल मजदूर दिवस मनाने का उद्धेश्य मजदूरों और श्रमिकों की उपलब्धियों का सम्मान करना और योगदान को याद करना है। इसके साथ ही मजदूरों के हक और अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करना और शोषण को रोकना है। इस दिन बहुत सारे संगठनों में कर्मचारियों को एक दिन की छुट्टी दी जाती है।
🦺

Monday, 16 January 2023

Chat GPT क्या है और काम कैसे करता है



chat gpt क्या है और काम कैसे करता है | 

Chat GTP Kya Hai In Hindi:

Chat GPT, 30 नवम्बर 2022 को लांच हुआ और तब से ही यह चर्चा में बना हुआ है. हर व्यक्ति और एक्सपर्ट Chat GPT पर अपनी – अपनी राय रख रहा है. किसी का कहना है कि Chat GPT के आने से इंसानी नौकरियां खत्म हो जायेंगीं तो कई सारे लोग मान रहे हैं कि यह कई सॉफ्टवेयर, गूगल जैसे सर्च इंजन को Replace कर देगा. आखिर Chat GPT की सच्चाई क्या है और विशेषज्ञों के इन दावों में कितनी मजबूती है, हम आज के इस आर्टिकल में समझने की कोशिस करेंगें.

इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको Chat GPT क्या है, यह काम कैसे करता है, Chat GPT के फायदे और नुकसान क्या हैं तथा Chat GPT से जुड़े सभी सवालों, जो आजकल चर्चा में बने हुए हैं, के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं.


Chat GPT को OpenAI के द्वारा Develop किया गया है जो कि गूगल सर्च इंजन की तरह काम करता है. लेकिन इसका जवाब देने का तरीका गूगल से काफी अलग है. एक ओर गूगल जहाँ आपको किसी भी Query के जवाब में अनेक सारी वेबसाइटों के लिंक देता हैं, वहीँ दूसरी ओर Chat GPT आपके सवाल का सीधा जवाब देता है.

आप किसी भी सवाल को Chat GPT से पूछ सकते हैं, यह उस सवाल का विस्तृत जवाब आर्टिकल के रूप में आपको दिखाता है. Chat GPT को विस्तार से समझने के लिए आप हमारे साथ इस आर्टिकल के अंत तक बने रहिये.


Chat GPT क्या है और काम कैसे करता है -
तो चलिए आपका अधिक समय ना लेते हुए शुरू करते हैं 

Chat GPT जिसका फुल फॉर्म Chat Generative Pre-Trained Transformer (चैट जनरेटिव प्री – ट्रेंड ट्रांसफॉर्मर) होता है, यह OpenAI के द्वारा Develop किया गया एक Chatbot है, जो कि Artificial Intelligence पर काम करता है. 


Chat GPT से आप टेक्स्ट फॉर्म में बात कर सकते हैं और अपने सवाल का जवाब प्राप्त कर सकते हैं. वर्तमान समय में यह केवल इंग्लिश भाषा को सपोर्ट करता है. आपके जो भी सवाल हैं उसे आप Chat GPT से लिखकर पूछ सकते हैं, इसके बाद Chat GPT आपको उस सवाल का विस्तृत जवाब दे देता है.

Chat GPT से आप जब भी कोई सवाल पूछते हैं तो यह गूगल की भांति हजारों वेबसाइट की लिंक नहीं देता है बल्कि यह यूजर को उसके सवाल का सीधा जवाब देता है. Chat GPT आपको छुट्टी की एप्लीकेशन, निबंध, YouTube विडियो स्क्रिप्ट, कवर लैटर, बायोग्राफी आदि लिख कर दे सकता है.

Chat GPT, OpenAI के GPT-3.5 समूह के भाषा मॉडल में एक मॉडल का एक संशोधित संस्करण है.


Chat GPT की शुरुवात Sam Altman नाम के व्यक्ति ने साल 2015 में Elon Musk के साथ मिलकर की थी, तब यह एक Non – Profit कंपनी थी. कुछ समय बाद एलोन मस्क ने इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया था.

इसके बाद बिल गेट्स की माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने Chat GPT में निवेश किया, और 30 नवम्बर 2022 को Chat GPT को एक प्रोटोटाइप के रूप में लांच किया गया. OpenAI के CEO Sam Altman के अनुसार Chat GPT ने 1 सप्ताह से कम समय के अन्दर 10 मिलियन यूजर तक पहुँच बना ली है.

Chat GPT काम कैसे करता है?
Chat GPT के काम करने के तरीके को समझने के लिए हम इसके फुल फॉर्म को समझ लेते हैं.

Generative का मतलब होता है जनरेट करने वाला या बनाने वाला.
Pre-Trained का मतलब है जो पहले से ही ट्रेन है और इसे ट्रेन करने की जरुरत नहीं है.
Transformer का मतलब होता है ऐसा मशीन लर्निंग मॉडल जो दिए गए टेक्स्ट को समझ लेता है.
Chat GPT को पहले से ही Train किया गया है, और इसे ट्रेन करने के लिए इसमें सार्वजनिक रूप से मौजूद डेटा इस्तेमाल किया गया है. आप Chat GPT से जो भी सवाल पूछते हैं वह अपने इसी डेटा बेस से खोजकर आपके सामने सही भाषा में आर्टिकल के रूप में प्रस्तुत करता है. 

Chat GPT की विशेषतायें 

Chat GPT की कुछ प्रमुख विशेषतायें निम्नलिखित हैं – 

Chat GPT आपके सवाल के विस्तृत जवाब आर्टिकल के रूप में प्रदान करता है.
कंटेंट जनरेट के लिए Chat GPT का इस्तेमाल किया जा सकता है.
अपने किसी भी सवाल का जवाब रियल टाइम में प्राप्त कर सकते हैं. 
Chat GPT का इस्तेमाल फ्री में कर सकते हैं.
आप निबंध, एप्लीकेशन, बायोग्राफी आदि Chat GPT के द्वारा लिख सकते हैं.
Chat GPT का इस्तेमाल कैसे करें?
Chat GPT का इस्तेमाल करने के लिए आपको इसमें अपने अकाउंट बनाना पड़ता है, इसके बाद आप Chat GPT का इस्तेमाल कर सकते हैं. वर्तमान समय में आप Chat GPT का इस्तेमाल बिल्कुल फ्री में कर सकते हैं, लेकिन भविष्य में यह सर्विस पेड हो सकती है.

Chat GPT का इस्तेमाल करने के लिए आप निम्नलिखित प्रोसेस को फॉलो करें

स्टेप 1 – सबसे पहले आप अपने वेब ब्राउज़र में Chat.Openai.Com वेबसाइट को ओपन करें.
स्टेप 2 – यहाँ पर आपके सामने 2 ऑप्शन आयेंगें Login और Sign Up का, आपको Sign Up पर क्लिक कर लेना है.
स्टेप 3 – आप Chat GPT में ईमेल एड्रेस, माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट या फिर Gmail ID के द्वारा अकाउंट बना सकते हैं. Gmail ID से Chat GPT में अकाउंट बनाने के लिए आप Continue With Google पर क्लिक करें.
स्टेप 4 – जिस जीमेल आईडी के द्वारा आप Chat GPT में अकाउंट बनाना चाहते हैं उसे सेलेक्ट कर लीजिये.
स्टेप 5 – इसके बाद आपको अपना नाम Chat GPT में इंटर करना है और फिर अपने फोन नंबर इंटर करके Continue पर क्लिक कर लेना है.
स्टेप 6 – आपके द्वारा दर्ज किये गए मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा, आप OTP इंटर करके Verify करवा लीजिये.
स्टेप 7 – फोन नंबर Verify करवाते ही आपका अकाउंट Chat GPT में सफलतापूर्वक बन जायेगा और फिर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
Chat GPT के फायदे
Chat GPT को इस्तेमाल करने के अनेक सारे फायदे यूजर को मिलते हैं जैसे कि 

Chat GPT यूजर के सवाल का सीधा और विस्तृत जवाब देता है.
गूगल की भांति यूजर को जवाब ढूंढने के लिए अलग – अलग वेबसाइटों को विजिट नहीं करना पड़ता है.
आप Chat GPT को बता सकते हैं कि आप अपने सवाल के जवाब से संतुष्ट हैं या नहीं. 
आप बिल्कुल फ्री में Chat GPT का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Chat GPT के नुकसान
Chat GPT के फायदों के साथ अभी इसमें काफी कमियां भी हैं जैसे कि – 

Chat GPT के पास सीमित डेटा है.
बहुत सारे ऐसे सवाल हैं जिनका Chat GPT सटीक जवाब नहीं देता है.
फिलहाल Chat GPT केवल English भाषा को समझता है और उसी में जवाब देता है.
Chat GPT की ट्रेनिंग 2022 के शुरुवात में ख़त्म हो गयी थी, इसलिए आपको इसमें इसके बाद की घटनाओं की सही जानकारी नहीं मिल पायेगी.
Chat GPT केवल Research Period तक ही फ्री में Available है, इसके बाद आपको इसका इस्तेमाल करने के लिए चार्ज देना पड़ेगा.
क्या Chat GPT गूगल को Replace कर सकता है?
वर्तमान की बात करें जो Chat GPT गूगल को Replace नहीं कर सकता है क्योंकि इसके पास बहुत ही सीमित जानकारी है, और यह ज्यादा विकल्प नहीं देता है. Chat GPT उतना ही जवाब आपको दे सकता है जितना कि इसे ट्रेन किया गया है.

इसके विपरीत लेकिन गूगल के पास डेटा का विशाल भण्डार है आपको हर प्रकार की जानकारी गूगल पर मिल जायेगी. साथ ही गूगल यूजर के सवाल के लिए कई विकल्प देता है जैसे आर्टिकल, वेबसाइट, विडियो, इमेज, न्यूज़ आदि.


इसके अलावा Chat GPT आपके द्वारा पूछे जाने वाले सवालों के भी सटीक जवाब नहीं देता है, जबकि गूगल के पास User Intent जैसे एडवांस अलोरिथ्म हैं जिनकी मदद से गूगल यह समझ सकता है कि यूजर की Query करने के पीछे का इरादा क्या है.

इन सब कारणों को देखते हुए हम कह सकते हैं कि फिलहाल तो Chat GPT के पास गूगल को Replace करने की योग्यता नहीं है.

क्या Chat GPT से नौकरियां ख़त्म हो जायेंगीं?
टेक्नोलॉजी में कैलकुलेटर से लेकर कंप्यूटर तक सभी ने समय – समय पर इंसानों की नौकरियां ख़त्म की हैं, इसलिए कई सारे लोगों का मानना यह भी है कि Chat GPT के आने से कई सारे लोग अपनी नौकरियों से हाथ धो बैठ सकते हैं.

देखा जाय तो अभी Chat GPT से कोई इंसानी नौकरी खतरे में नहीं है, क्योंकि इसके द्वारा दिए जाने वाले जवाब सटीक नहीं होते हैं लेकिन हो सकता है आने वाले कुछ सालों में जब Chat GPT को अपडेट करके अधिक एडवांस बनाया जायेगा तो यह कई सारी इंसानी नौकरियों को खत्म कर देगा.

अगर Chat GPT को अधिक एडवांस बनाया जाता है तो यह ऐसे नौकरियों को ख़त्म कर सकता है जिसमें सवाल – जवाब का काम होता है. जैसे कस्टमर केयर, कोचिंग संस्थानों में पढ़ाने वाले अध्यापक आदि.


FAQs: Chat GPT Kya Hai In Hindi 
Chat GPT क्या है?
Chat GPT एक Chatbot है जो कि यूजर के सवालों का सीधा जवाब देता है.

Chat GPT का फुल फॉर्म क्या है?
Chat GPT का फुल फॉर्म Chat Generative Pre-Trained Transformer होता है.

Chat GPT को किसने बनाया है?
Chat GPT को Open AI कंपनी के द्वारा बनाया गया है और इसे 30 नवम्बर 2022 को रिलीज़ किया गया.

क्या Chat GPT गणित के सवालों को हल कर सकता है?
अभी Chat GPT को इस प्रकार की ट्रेनिंग नहीं मिली है, इसलिए यह गणित के सवालों को हल नहीं कर सकता है.

क्या Chat GPT हिंदी भाषा को समझता है?
फिलहाल Chat GPT केवल इंग्लिश भाषा को समझता है, अभी यह हिंदी या अन्य देशों की भाषाओं को समझने में असमर्थ हैं
अंतिम शब्द –
 Chat GPT क्या है पूरी जानकारी हिंदी में
हालाँकि Chat GPT को Develop कर तो लिया गया है लेकिन यह अभी गूगल के जितना एडवांस नहीं है, लेकिन भविष्य में इसमें और भी संसोधन करके अपडेट किया जायेगा, और माइक्रोसॉफ्ट जैसे कंपनी ने अपने सर्च इंजन को बेहतर बनाने के लिए इसमें निवेश भी किया है. आने वाले कुछ समय में Chat GPT के उपयोग में बढ़ोतरी होगी.

दोस्तों इस ब्लॉग पोस्ट में हमने आपको Chat GPT क्या है के बारे में कम्पलीट जानकारी प्रदान की है, हमें पूरी उम्मीद है कि इस लेख को पढने के बाद आप Chat GPT को अच्छी प्रकार से समझ गए होंगें. आप इस लेख को सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करें और अपने दोस्तों को भी Chat GPT के बारे में बतायें. 

Leave a Comment

Sunday, 1 January 2023

साल 2022 की महत्वपूर्ण घटनाएं

 Major Happenings in 2022
इस दुनिया में हर दिन, हर घंटे और हर सेकंड कुछ न कुछ घटता रहता है. लेकिन, इतिहास के पन्नों में हर चीज़ दर्ज नहीं हो जाती, जिसे आगे आने वाली पीढ़ी जान सके, पढ़ सके और उसे समझ सके. अनगिनत घटनाओं में कुछ ही ऐसी घटनाएं ( होती हैं, जिन्हें इतिहास के पन्नों में ख़ास जगह मिल जाती है. चूंकि 2022 ख़त्म होने वाला है और नया साल आने वाला है, तो क्यों न इस वर्ष विश्व भर में घटी कुछ चुनिंदा महत्वपूर्ण घटनाओं पर नज़र मार ली जाए. 

हमारे साथ जानिए 2022 में घटी उन घटनाओं (Most Significant World Events in 2022 in Hindi) के बारे में जो अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी हैं.
1. Queen Elizabeth II का निधन
 70 साल के शासन के बाद यूनाइटेड किंगडम और 14 अन्य राष्ट्रमंडल क्षेत्रों की रानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 8 सितंबर को दुनिया को अलविदा कहा.  

2. रूस का यूक्रेन पर आक्रमण
 24 फ़रवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन के साथ चल रहे तनाव के बीच यूक्रेन पर आक्रमण किया. वहीं, इसने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप के सबसे बड़े शरणार्थी संकट को जन्म दिया है. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (OHCHR) के कार्यालय ने 18 दिसंबर 2022 तक यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के दौरान कुल 6,826 नागरिकों की मौत की पुष्टि की. उनमें से 428 बच्चे थे. इसके अलावा, 10,769 लोग घायल हुए. 

3. ऋषि सुनक का ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनना
 भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने इतिहास बनाते हुए ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री का पद संभाला. ऋषि सुनक पहले ऐसे भारतवंशी हैं, जिन्होंने यूके सरकार का सबसे बड़ा पद संभाला है.  

4. दीपिका पादुकोण का फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लॉन्च करना
 बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कतर में आयोजित हुए FIFA World Cup 2022 की ट्रॉफ़ी लॉन्च की. इसी के साथ वे ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनीं.
5-England का T20 world Cup 🏆⚽ जीतना
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर 13 नवंबर 2022 को T20 World Cup का ख़िताब अपने नाम किया. 

6. Argentina का फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप जिताना
अर्जेंटीना ने लुसैल (कतर) में आयोजित हुए Qatar World Cup में 3-3 से ड्रॉ के बाद पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराकर अपना तीसरा विश्व कप ख़िताब जीता. 

7. स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन
इसी वर्ष 6 फ़रवरी को भारत की गौरव स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 वर्ष में निधन हुआ.
8- Cambridge University में पढ़ रहे भारतीय छात्र Rishi Rajpopat ने उस 2500 साल पुरानी संस्कृत पहली को सुलझाया, जिसे 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व से कोई भी विद्वान सुलझा नहीं पाया था. Rishi Rajpopat ने भाषाविज्ञान के जनक माने जाने वाले आचार्य ‘पाणिनि’ द्वारा सिखाए गए एक नियम को डिकोड किया है. 

9-जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन
इसी साल 8 जुलाई को जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की जापान के ‘नारा’ शहर में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी. उन पर गोलियां तब बरसाई गई, जो वो चौक पर भाषण दे रहे थे.
10- राजपथ का नाम ‘कर्तव्य पथ’ होना
 भारत के विभिन्न शहरों, रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की रेस में इसी साल दिल्ली के राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ कर दिया गया. ये भी अपने आप में एक बड़ी घटना है.
11- Droupadi Murmu का राष्ट्रपति बनना
इस वर्ष पहली महिला आदिवासी और सबसे युवा राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू. सीजेआई एन. वी. रमणा ने उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई. इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई थी.
12-भारत ने जीता Blind T20 World Cup
भारतीय क्रिकेट टीम ने Blind T20 World Cup जीत लिया है. 7 दिसंबर को बेंगलुरु के M. Chinnaswamy Stadium में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 120 रन से हराकर ये ख़िताब अपने नाम कर लिया. वहीं, इससे पहले भारत ने 2012 और 2017 में Blind T20 World Cup जीता था.

13-सरगम कौशल ने जीता Mrs World 2022 का ख़िताब
Mrs World 2022 का ख़िताब जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सरगम कौशल ने अपने नाम किया है. भारत ने ये ख़िताब 21 साल का बाद अपने नाम किया है. वहीं, सरगम कौशल इससे पहले Mrs India का ख़िताब अपने नाम कर चुकी है.


👍

Sunday, 25 December 2022

Q-What's the best way to avoid coworkers taking credit for your work?

Don’t avoid it. Accept it. Congratulations, your life just got MUCH easier and your load just got much lighter! Seriously. Try this. It will make you more relaxed and calm and avoid a potentially never-ending, losing game.

People around you will take credit, probably doesn’t matter what company, job, environment. 
It’s a human trait. Ultimately this will catch up to them, but more importantly: what is it that is making you afraid? Are you worried they will be given an opportunity ahead of you because they stole the limelight? Is it worth competing for the “credit”? Is it worth the stress?

Less qualified, less-innovative people will get better jobs, more pay, more opportunity. Is your goal to slow their progress, or accelerate yours?

The ego is a powerful force. Your ego, your expectations of your value and appreciation all factor into your thoughts.

Pushpa 2 Movie Review and release LIVE Updates: Will Allu Arjun and Sukumar's reunion break all records for an Indian film?

'Pushpa 2: The Rule' aka 'Pushpa 2': Will Allu Arjun and Sukumar's reunion break all records for an Indian film? Pushpa ...