Sunday, 4 June 2023

World Environment Day 2023: विश्व पर्यावरण दिवस आज, जानें कैसे हुई इस दिन की शुरुआत

 प्रकृति के प्रति समर्पण भाव रखने और उसके संरक्षण के लिए हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। प्रशासन के साथ साथ व्यक्तिगत रूप से भी इस दिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। हमारे आसपास के नदी,तालाबों,जंगलों,पहाड़ों,पशु-पक्षियों,मिट्टी इत्यादि का संरक्षण करना,ग्लोबल वॉर्मिंग और जलवायु परिवर्तन से लोगों को जागरूक करना और प्रदूषण रोकने के लिए कदम उठा कर लोगों को उसमें सम्मिलित करना पर्यावरण संरक्षण के ही कार्य माने जाते है। 
 कैसे हुई शुरुआत -
वर्ष 1972 में स्टॉकहोम में संयुक्त राष्ट्र ने पहला वैश्विक पर्यावरण सम्मलेन आयोजित किया था। इसमें 119 देशों ने हिस्सा लिया था। इस सम्मलेन का मुख्य विषय बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण था।  भारत की ओर से इस सम्मलेन में इंदिरा गांधी ने नेतृत्व किया था। इसी सम्मेलन में UNITED NATIONS ENVIRONMENTAL PROGRAMME (UNEP) का गठन भी हुआ और प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। भारत की ओर से नेतृत्व कर रही इंदिरा गांधी ने बिगड़ती पर्यावरण की दशा और भविष्य में होने वाले उसके प्रभाव पर व्याख्यान भी दिया था।
 World Environment Day 2023: बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन थीम पर फोकस है इस बार का विश्व पर्यावरण दिवस
World Environment Day 2023 संयुक्त राष्ट द्वारा हर साल की तरह इस बार विश्व पर्यावरण दिवस के लिए थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन (Beat Plastic Pollution) घोषित किया गया है जो कि प्लास्टिक कचरे के निपटारे के समाधान खोजने पर जोर देता है।
 World Environment Day 2023: हर साल 400 मिलियन टन प्लास्टिक का होता है उत्पादन
संयुक्त राष्ट द्वारा साझा की गई विज्ञप्ति के मुताबिक हर साल 400 मिलिटन टन प्लास्टिक का उत्पादन विश्व भर में होता है। इनमें से आधे का इस्तेमाल सिर्फ एक ही बार हो पाता है, जबकि सिर्फ 10 फीसदी की ही रिसाइकिलिंग हो पाती है। दूसरी तरफ, अनुमानत: 19-23 मिलियन टन प्लास्टिक कचरे को हर साल तालाबों, नदियों और समुद्र में डाल दिया जाता है, जो कि 2,200 एफिल टॉवर के वजन के बराबर है। साथ ही, प्लास्टिक सूक्ष्म कण (5 मिमी व्यास तक) किसी न किसी रूप में हमारे भोजन, पानी और हवा में घुले होते हैं। संयुक्त राष्ट के मुताबिक हर व्यक्ति 50,000 प्लास्टिक कणों का हर साल किसी न किसी रूप में न चाहते हुए भी सेवन कर लेता है।

विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में 5 तथ्य

विश्व पर्यावरण दिवस के निर्माण के बाद से, दुनिया भर के कई देशों ने दिन के प्राथमिक लक्ष्य - पर्यावरण के संरक्षण के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यहां वैश्विक पर्यावरण दिवस के परिणामस्वरूप हासिल की गई कुछ आश्चर्यजनक उपलब्धियां हैं:
1. द ओशन क्लीनअप एक गैर-लाभकारी संगठन है जिसे 22 वर्षीय व्यक्ति द्वारा चलाया जाता है, जिसकी कुल संपत्ति $30 मिलियन है। कंपनी यू-आकार की स्क्रीन का उपयोग करके समुद्र में पड़े सभी कचरे को साफ करती है।

2. स्वीडन नवीन पर्यावरण-अनुकूल बैटरियों के साथ आया जो उन्नत एल्यूमीनियम का उपयोग करके चाल्मर्स यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी में बनाई गई थीं।

3. चीन में सबसे बड़ा यान्ची निंग्ज़िया सोलर पार्क, 1 बिलियन वाट तक ऊर्जा प्रदान करने में सक्षम है।

4.पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्लांट-बेस्ड प्लास्टिक इंडोनेशिया की एक कंपनी द्वारा उठाया गया एक अनूठा कदम है। प्लास्टिक कृषि अवशेषों जैसे गन्ना, मक्का आदि से बनाया जाता है।

5. CO2 वैक्यूम क्लीनर को 2016 में स्विट्जरलैंड में विकसित किया गया था। यह एक विशाल मशीन है जो हवा में सभी CO2 को जब्त कर लेती है जिसे हम सांस लेते हैं।

Click the Follow💗 Button. 


Pushpa 2 Movie Review and release LIVE Updates: Will Allu Arjun and Sukumar's reunion break all records for an Indian film?

'Pushpa 2: The Rule' aka 'Pushpa 2': Will Allu Arjun and Sukumar's reunion break all records for an Indian film? Pushpa ...